घर घर संविधान अभियान
आप भी इस जनहित अभियान से जुड़ें और संविधान जागरूकता की इस मुहिम को सफल बनाने में अपना सहयोग एवं योगदान दें।
घर-घर संविधान अभियान
संविधान की जानकारी, हर नागरिक का अधिकार!
पटेल न्याय सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा शीघ्र ही घर-घर संविधान अभियान की शुरुआत की जा रही है।
इस जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ गौतम बुद्ध नगर एवं गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से किया जाएगा। इसके पश्चात पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान का विस्तार किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों, नागरिक अधिकारों एवं कानूनी जागरूकता के प्रति शिक्षित और जागरूक करना है।
हमारा मानना है कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने संविधान की जानकारी होना आवश्यक है।
इस अभियान के माध्यम से हम विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक संविधान की जानकारी पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
आप भी इस जनहित अभियान से जुड़ें और संविधान जागरूकता की इस मुहिम को सफल बनाने में अपना सहयोग एवं योगदान दें।
आयोजक: पटेल न्याय सेवा ट्रस्ट (रजि.)
पंजीकरण संख्या: 131/2025
कार्यालय: कुंवरपुर तुलसी पट्टी, नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश – 262406
संपर्क: 9410231244
वेबसाइट: www.patelnyaysewatrust.org
एकता – न्याय – सेवा
जन कल्याण से राष्ट्र निर्माण
0 Comments
No comments yet. Be the first to comment!